अंबानी परिवार में एक नए सदस्य ने कदम रखा है। यह देश का ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे अमीर घरों में से एक पोता है।
ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि यह नन्हा मेहमान यानि मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी की लाइफ कैसी होने वाली है।
10 दिसंबर 2020 में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी पिता बने। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। इस तरह मुकेश अंबानी दादा बन गए। घर में खुशियों की लहर दौड़ चुकी है।
साथ ही आम लोगों के मन में यह सवाल रह-रह कर उठ रहा है कि देश के सबसे अमीर घर का पोता अपनी लाइफ कैसे जीने वाला है, उसका भविष्य कैसा होने वाला है। हममें से ज्यादातर लोग तो उसकी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं और एशिया के दूसरे स्थान के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बहरहाल, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी फिलहाल परिवार के कई बिजनेस में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं कई बड़ी डील के लिए आकाश अंबानी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है।
इसका मतलब ये है कि इस परिवार का कनेक्शन तमाम बड़ी शख्सियतों के साथ है जैसे मार्क जुकरबर्ग, एलोन मस्क आदि। पृथ्वी इन्हीं लोगों के इर्द-गिर्द बड़े होने वाले हैं।
इस परिवार का राजनीतिक संपर्क भी बहुत बड़ा है। इसके अलावा अंबानी परिवार हिलेरी और बिल क्लिंटन, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे दिग्गजों के परिवार की शादियों में शामिल होते हैं। जाहिर है पृथ्वी को अपने इन राजनीतिक संपर्कों का भरपूर लाभ मिलने वाला है।
अंबानी अपने आप में एक सेलेब्रिटी परिवार है। हमारे यहां अंबानी परिवार में घटी छोटी सी घटना भी सुर्खियां बटोरती है। इसके अलावा अंबानी परिवार के प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जोहर जैसे दिग्गजों के साथ उठना बैठना है।
अंबानी परिवार अपने घरों के फंक्शन के लिए इन सेलिब्रिटीज को पेमेंट भी करता है। आपको ज्ञात होगा कि पृथ्वी के माता-पिता की शादी में कोल्ड प्ले के क्रिस मार्टिन ने पर्फोम किया था।
पृथ्वी ने ऐसे घर में जन्म लिया है, जहां के बड़े बुजुर्ग सामाजिक सेवा काफी ज्यादा करते हैं। जहां एक ओर अंबानी परिवार में होने वाले सभी सोशल सर्विस का भार पृथ्वी की दादी नीता अंबानी उठाती हैं, वही दूसरी ओर मां के परिवार के सदस्य में भी समुदाय के लिए कुछ कर गुजरने की चाह काफी ज्यादा देखने को मिलती है।
भले अंबानी परिवार के पास अपार धन संपदा है। इसके बावजूद मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा वास्तविकता से जुड़ा हुआ रहने की कोशिश करता है।
मुकेश अंबानी अपने बच्चों को हमेशा ‘सामान्य’ जीवन देने की कोशिश करते रहे हैं। कुछ ऐसा ही पृथ्वी आकाश अंबानी को भी करना होगा।
उनके पिता का बचपन जिस तरह नामी-गिरामी लेगों के बीच गुजरा है, उनके बच्चों के साथ की है, ठीक ऐसा ही पृथ्वी अंबानी की लाइफ भी रहेगी।
अंबानी परिवार का फैमिली ट्री: कितने बेटे, कौन हैं बहुएं