देश का सबसे अमीर अंबानी खानदान हमेशा चर्चा में बना रहता है। मुकेश अंबानी के दो बेटे हैं आकाश और अनंत। अनंत छोटे बेटे हैं और कभी अपने लुक्स की वजह से चर्चा में थे।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी कभी अपने मोटापे के कारण ट्रोल होते थे लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपना वजन घटाकर सभी को चौंका दिया।
अनंत का जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था। कभी अनंत का वजन 175 किलोग्राम हुआ करता था।
नीता अंबानी ने एक प्रोग्राम में बताया था क्रॉनिक अस्थमा के चलते अनंत को हाई डोज की दवाएं लेनी पड़ती थीं। जिससे उनका मोटापा बढ़ता गया।
अनंत के साथ क्यों हुई मोटापे की परेशानी
अनंत के साथ क्यों हुई मोटापे की परेशानी
जब अनंत सार्वजनिक तौर पर आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की जीत की ट्राफी लेने गए तो उनका खूब मजाक बनाया गया।
इसके बाद साल 2016 में अनंत ने अपना वजन कम करने को लेकर कठिन डेली रूटीन अपनाई थी।
नीता ने भावुक होकर बताया था कि कैसे उनके बेटे को स्कूल में चिढ़ाया जाता था। इसके बाद जब अनंत सबके सामने आए तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए।
वह पहचान में ही नहीं आ रहे थे। कभी मोटापे का शिकार रहे अनंत अब काफी फिट नजर आते हैं।
अनंत इन दिनों राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के इतनी करीब हैं कि उनके घर के हर आयोजनों में उन्हें देखा जाता रहा है।
राधिका एन्कोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब हुई जब राधिका ने ईशा की सगाई पर श्लोका और ईशा के साथ घूमर पर डांस किया था।
टीना अंबानी से ब्रेकअप के बाद सदमे में संजय दत्त ने चला दी थीं गोलियां